Tuesday, November 19, 2019

महाभारत के समय, दुनिया के अन्य देशों में क्या हो रहा था? क्या महाभारत में इसका कोई जिक्र मिलता है?

महाभारत में सम्मिलित सेनायें

कौरवपक्ष की सेना की सहयोगी जनपदें (इसमें भारतीय जनपद भी शामिल हैं)

गांधार, मद्र, सिन्ध, काम्बोज, कलिंग, सिंहल, दरद, अभीषह, मागध, पिशाच, कोसल,

प्रतीच्य, बाह्लिक, उदीच्य, अंश, पल्लव, सौराष्ट्र, अवन्ति, निषाद, शूरसेन, शिबि, वसति, पौरव

तुषार, चूचुपदेश, अशवक, पाण्डय, पुलिन्द, पारद, क्षुद्रक, प्राग्ज्योतिषपुर, मेकल

कुरुविन्द, त्रिपुरा, शल, अम्बष्ठ, कैतव, यवन, त्रिगर्त, सौविर, प्राच्य,

विदेशी जनपद

गांधार: अफगानिस्तान का एक जनपद; आज के कंधार को कभी गांधार के रूप में जाना जाता था। यह देश पाकिस्तान के रावलपिन्डी से लेकर सुदूर अफगानिस्तान तक फैला हुआ था। धृतराष्ट्र की पत्नी गांधारी वहां के राजा सुबल की पुत्री थीं। गांधारी के भाई शकुनी दुर्योधन के मामा थे।

______________________

मद्र देश

केकय प्रदेश से ही सटा हुआ मद्र देश का आशय जम्मू-कश्मीर से ही है। एतरेय ब्राह्मण के मुताबिक, हिमालय के नजदीक होने की वजह से मद्र देश को उत्तर कुरू भी कहा जाता था। महाभारत काल में मद्र देश के राजा शल्य थे, जिनकी बहन माद्री का विवाह राजा पाण्डु से हुआ था। नकुल और सहदेव माद्री के पुत्र थे।

______________________

कंबोज देश

काम्बोज, कंबोज प्राचीन भारत के १६ महाजनपदों में से एक था। इसका उल्लेख पाणिनी के अष्टाध्यायी में १५ शक्तिशाली जनपदों में से एक के रूप में भी मिलता है।

बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय, महावस्तु मे १६ महाजनपदों में भी कम्बोज का कई बार उल्लेख हुआ है - ये गांधारों के समीपवर्ती थे।

इनमें कभी निकट संबंध भी रहा होगा, क्योंकि अनेक स्थानों पर गांधार और कांबोज का नाम साथ साथ आता है।

इसका क्षेत्र आधुनुक उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मिलता है। राजपुर, द्वारका तथा कपीशी (Modern kafiristan) इनके प्रमुख नगर थे। इसका उल्लेख इरानी प्राचीन लेखों में भी मिलता है जिसमें इसे राजा कम्बीजेस के प्रदेश से जोड़ा जाता है।

प्राचीन वैदिक साहित्य में कंबोज देश या यहाँ के निवासी कांबोजों के विषय में कई उल्लेख हैं जिनसे ज्ञात होता है कि कंबोज देश का विस्तार उत्तर में कश्मीर से हिंदूकुश तक था। वंश ब्राह्मण में कंबोज के औपमन्यव नामक आचार्य का उल्लेख है।

______________________

सिंहल देश

______________________

दरद देश

दरद देश पर महाभारत के अनुसार अर्जुन ने दिग्विजय यात्रा के प्रसंग में विजय प्राप्त की थी।

महाभारत में दरदनिवासियों का काम्बोजों के साथ उल्लेख से ज्ञात होता है के इनके देश परस्पर सन्न्निकट होगे-

'गृहीत्वा तु बलं फाल्गुन: पांडुनंदन: दरदान्‌ सह काम्बौजैरजयत्‌ पाकशासिनि:।'

दरद का उल्लेख विष्णु पुराण में भी है और टॉलमी तथा स्ट्रेबो ने भी दरदों का वर्णन किया है।

दरद का अभिज्ञान 'दर्दिस्थान' के प्रदेश से किया गया है जिसमें गिलगित और यासीन का इलाक़ा शामिल है। यह प्रदेश उत्तरी कश्मीर और दक्षिणी रूस के सीमांत पर स्थित है।

विल्सन के अनुसार दरद लोगों का इलाक़ा आज भी वहीं है, विष्णु पुराण, टॉलमी और स्ट्रेबो के समय था, अर्थात् सिंध नदी द्वारा संचित वह प्रदेश जो हिमालय की उपत्यकाओं में स्थित है।

दरतपुरी दरद की राजधानी थी। इसका अभिज्ञान डॉ. स्टाइन ने गुरेज से किया है।

संस्कृत साहित्य में इसका जिक्र 'दरद' और 'दरत' दोनों ही रूप मिलते हैं।

कुछ विद्वानों का मत है कि संस्कृत का शब्द 'दरिद्र' 'दरद' से ही व्युत्पन्न है और मौलिक रूप में यह शब्द दरदवासियों की हीनदशा का द्योतक था

______________________

अभीषह देश

______________________

वाह्लीक देश, बल्ख़ देश

'बल्ख़' का नाम संस्कृत में 'वाह्लिका' कहा जाता था और इसका ज़िक्र वाल्मीकि की रामायण में भी मिलता है।

बल्ख़ (फ़ारसी: بلخ‎, संस्कृत: वाह्लिका, अंग्रेजी: Balkh) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तरी भाग में स्थित है। बल्ख़ की राजधानी प्रसिद्ध मज़ार-ए-शरीफ़ शहर है।

______________________

तुषार देश

हिमालय के उत्तर का एक देश जहाँ के घोड़े प्रसिद्ध थे ।

तुषार देश में बसनेवाली जाति जो शक जाति की एक शाखा थी ।

______________________

चूचुपदेश

______________________

पारद देश

पारद एक प्राचीन जाति जो पारस के उस प्रदेश में निवास करती थी जो कास्पियन सागर के दक्षिण के पहाड़ों को पार करके पड़ता था। इसके हाथ में बहुत दिनों तक पारस साम्राज्य रहा।

महाभारत, मनुस्मृति, बृहत्संहिता इत्यादि में पारद देश और पारद जाति का उल्लेख मिलता है। यथा—

पौंड्र- काश्चौंखूद्रविडाः काम्बोजा यवनाः शकाः। पारदाः पह्लवाश्चीनाः किराता दरदाः खशाः। (मनु० १०. ४४)

इसी प्रकार बृहत्संहिता में पश्चिम दिशा में बसनेवाली जातियों में 'पारत' और उनके देश का उल्लेख है—

'पंचनद रमठ पारत तारक्षिति श्रृंग वैश्य कनक शकाः।

पुराने शिलालेखों में 'पार्थव' रूप मिलता हैं जिससे युनानी 'पार्थिया' शब्द बना है। युरोपीय विद्वानों ने 'पह्लव' शब्द को इसी 'पार्थिव' का अपभ्रंश या रूपांतक मानकर पह्लव और पारद को एक ही ठहराया है

______________________

क्षुद्रक देश

क्षुद्रक प्राचीन भारत का एक गणराज्य जो सिकन्दर के आक्रमण के विरुद्ध लड़ा था।

यह दक्षिण पंजाब में व्यास नदी के किनारे मालवगण के पूर्वभाग में बसा हुआ था। अपने पड़ोस में रहनेवाले मालव लोगों से इनका प्राचीनकाल से वैर था। अपने देश वापस जानेवाले सिकन्दर के द्वारा इन दो गणों पर हमला किये जाने पर, ये दोनों एक हो गये, एवं इन्होंने उससे इतना गहरा मुकाबला किया कि, यद्यपि ये युद्ध में विजय प्राप्त न कर सके, फिर भी सिकन्दर ने इनके साथ अत्यंत सम्मानपूर्वक संधि की।

______________________

कुरुविन्द देश

______________________

शल देश

______________________

अम्बष्ठ देश

संस्कृत और पालि साहित्य में अंबष्ठ जाति तथा अम्बष्ठ देश का उल्लेख अनेक स्थलों पर मिलता है। इनके अतिरिक्त सिकन्दर के इतिहास से संबंधित कतिपय ग्रीक और रोमन लेखकों की रचनाओं में भी अंबष्ठ जाति का वर्णन हुआ है। दिओदोरस, कुर्तियस, जुस्तिन तथा तालेमी ने विभिन्न उच्चारणों के साथ इस शब्द का प्रयोग किया है। प्रारंभ में अंबष्ठ जाति युद्धोपजीवी थी। सिकन्दर के समय (३२७ ई. पू.) उसका एक गणतंत्र था और वह चिनाब के दक्षिणी तट पर निवास करती थी। आगे चलकर अंबष्ठों ने संभवत चिकित्साशास्त्र को अपना लिया, जिसका परिज्ञान हमें मनुस्मृति से होता है।

______________________

कैतव देश

______________________

यवन देश

______________________

प्राच्य देश

____________________________________________

पाण्डवपक्ष की सेना की सहयोगी जनपदें (इसमें भारतीय जनपद भी शामिल हैं)

पांचाल, चेदि, काशी, करुष, मत्स्य, केकय, सृंजय, दक्षार्ण, सोमक, कुन्ति, आनर्त, दाशेरक, प्रभद्रक,अनूपक, किरात, पटच्चर

तित्तिर, चोल, पाण्ड्य, अग्निवेश्य, हुण्ड, दानभारि, शबर, उद्भस, वत्स, पौण्ड्र, पिशाच, पुण्ड्र, कुण्डीविष, मारुत, धेनुक,तगंण, परतगंण

______________________

विदेशी जनपद

पांचाल देश

हिमालय की तराई का इलाका पांचाल प्रदेश के रूप में उल्लिखित है। पांचाल के राजा द्रुपद थे, जिनकी पुत्री द्रौपदी का विवाह अर्जुन के साथ हुआ था। द्रौपदी को पांचाली के नाम से भी जाना जाता है।

______________________

मत्स्य देश

______________________

केकय देश

जम्मू-कश्मीर के उत्तरी इलाके का उल्लेख महाभारत में केकय प्रदेश के रूप में है। केकय प्रदेश के राजा जयसेन का विवाह वसुदेव की बहन राधादेवी के साथ हुआ था। उनका पुत्र विन्द जरासंध, दुर्योधन का मित्र था। महाभारत के युद्ध में विन्द ने कौरवों का साथ दिया था।

______________________

किरात देश

किरात हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार एक देश था। हिमालय के पूर्व का भाग-भूटान, आसाम का पूर्वी भाग तथा ब्रह्म देश म्यांमार समय-समय पर इस देश के अर्न्तगत था।

______________________

तित्तिर देश

तित्तिरदेश तित्तिर लोगों का निवास स्थान था। बहुत संभव है कि तित्तिर 'तातर' का संस्कृत रूपांतरण हो। तातरों का देश वर्तमान दक्षिणी रूस के इलाके में था। तित्तिर लोग महाभारत के युद्ध में पांडवों के साथ थे।

'मारुता धेनुका श्चैव तंगणा: परतंगणा:, बाह्लीकास्तित्तिराश्चैव चोला: पांड्याश्च भारत'

तित्तिर निवासियों का तंगण, परतंगण व बाह्लीक लोगों के साथ वर्णन होने से उनका निवास स्थान इनके निकट ही सूचित होता है।

महाभारत सभापर्व में तंगण परतंगणों आदि को शैलोदा या खोतन नदी के प्रदेश में निवसित बताया गया है।

इसी प्रदेश को तित्तिरों का इलाका समझना चाहिए।

______________________

पिशाच देश

'द्रौपदेयाभिमन्युश्च सात्यकिश्च महारथ:,

पिशाचादारदाश्चैव पुंड्रा: कुंडीविषै: सह'।

दरद देश के निवासियों तथा पिशाचों का उपर्युक्त श्लोक में, जिसमें भारत के पश्चिमोत्तर सीमांत पर रहने वाली जातियों का उल्लेख है, साथ साथ नामोल्लेख होने से यह अनुमेय है कि पिशाच देश, दरद देश, वर्तमान दर्दिस्तान के निकट होगा। वास्तव मे इस देश की अनार्य तथा असभ्य जातियों के लिए महाभारत के समय में 'पिशाच' शब्द व्यवहृत था।

पिशाच देश के योद्धा महाभारत के युद्ध में पांडवों की ओर से लड़े थे। इस देश के निवासियों की भाषा 'पैशाची' नाम से प्रसिद्ध है, जिसमें प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र निवासी गुणाढ्य की वृहत्‌कथा लिखी गयी थी। पैशाची को 'भूत भाषा' भी कहा गया है। इस भाषा का क्षेत्र भारत का पश्चिमोत्तर प्रदेश और पश्चिमी कश्मीर था, जिसकी पुष्टि महाभारत के उपर्युक्त लेख से भी होती है। कहा जाता है कि गुणाढ़्य पिशाच देश (पश्चिमी कश्मीर) में प्रतिष्ठान से जाकर बसे थे।

आर्यों से पूर्व, कश्मीर देश में नाग जाति का निवास था और पैशाची इन्हीं लोगों की जातिय भाषा थी। सम्भव है कि पिशाच नामक लोग इसी जाति से सम्बंधित हों और उनके बर्बर आचार व्यवहार के कारण 'पिशाच' शब्द संस्कृत में दरिद्र की भाँति एक विशेष अर्थ का द्योतक बन गया हो।

______________________

धेनुक देश

धेनुक भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमा के परवर्ती प्रदेश में रहने वाली विदेशी जाति थी। महाभारत में अन्य विदेशी जातियों के नामों में धेनुकों की भी गणना है-

'मारुता: धेनुकाश्चैव तंगणा: परतंगणा:'

महाभारत, सभापर्व में तंगणों और परतंगणों को शैलोदा नदी (वर्तमान खोतन) के तटवर्ती प्रदेश में स्थित माना है। इसी सूत्र के आधार पर धेनुकों के देश की स्थिति भी मध्य एशिया की इसी नदी के पार्श्व में माननी चाहिए।

धेनुक जाति के योद्धाओं ने महाभारत युद्ध में पांडवों की ओर से युद्ध में भाग लिया था।

श्रीमद्भागवत में धेनुक नाम के एक असुर का भी उल्लेख हुआ है-

'फलानि तत्र भूरीणि पतन्ति च, सन्ति किंतवरुद्धानि धेनुकेन दुरात्मना'।

असुर धेनुक को श्रीकृष्ण ने बालपन में मारा था। शायद इस असुर का संबंध धेनुक देश से रहा हो।

धेनुक नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी विजातीय शब्द का संस्कृत रूपान्तरण है।

______________________

तगंण देश

तगंण भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमा के परवर्ती प्रदेश में रहने वाली विदेशी जाति थी। महाभारत में अन्य विदेशी जातियों के नामों में तगंण की भी गणना है-

'मारुता: धेनुकाश्चैव तंगणा: परतंगणा:'

महाभारत, सभापर्व में तंगणों और परतंगणों को शैलोदा नदी (वर्तमान खोतन) के तटवर्ती प्रदेश में स्थित माना है। इसी सूत्र के आधार पर धेनुकों के देश की स्थिति भी मध्य एशिया की इसी नदी के पार्श्व में माननी चाहिए।

______________________

परतगंण देश

परतगंण भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमा के परवर्ती प्रदेश में रहने वाली विदेशी जाति थी। महाभारत में अन्य विदेशी जातियों के नामों में परतगंण की भी गणना है-

'मारुता: धेनुकाश्चैव तंगणा: परतंगणा:'

महाभारत, सभापर्व में तंगणों और परतंगणों को शैलोदा नदी (वर्तमान खोतन) के तटवर्ती प्रदेश में स्थित माना है। इसी सूत्र के आधार पर धेनुकों के देश की स्थिति भी मध्य एशिया की इसी नदी के पार्श्व में माननी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

श्रीकृष्णार्जुन संवाद (गीता) को किस-किस ने सुना?

महाभारत ‘भीष्मपर्व’ के अंतर्गत ‘श्रीमद्भगवतगीता उपपर्व’ है जो भीष्मपर्व के तेरहवें अध्याय से आरम्भ हो कर बयालीसवें अध्याय में समाप्त होता है...